44 बिलियन डॉलर की डील रद्द पर भी 'Twitter' को लगता है, सौदा अभी खत्म नहीं हुआ
44 बिलियन डॉलर की डील रद्द पर भी 'Twitter' को लगता है, सौदा अभी खत्म नहीं हुआTwitter/Elon Musk (IANS)

44 बिलियन डॉलर की डील रद्द पर भी 'Twitter' को लगता है सौदा अभी खत्म नहीं

'मिस्टर मस्क' और उनके अन्य सहयोगियों ने जानबूझकर समझौते का उल्लंघन किया है,अगर डील नहीं होती है तो Twitter स्टॉक 11 डॉलर प्रति शेयर तक गिर सकता है।
Published on

टेस्ला के CEO एलन मस्क के 44 अरब डॉलर का Twitter सौदा रद्द करने का ऐलान करने के बावजूद माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का मानना है कि 'समझौता अभी खत्म नहीं हुआ है'। अधिग्रहण सौदे से बाहर निकलने के लिए मस्क के US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के साथ कागजी कार्रवाई करने के बाद Twitter के वकील एक लंबी अदालती लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं।

द वर्ज ने सोमवार देर रात रिपोर्ट में बताया कि Twitter ने अब SEC को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि मस्क का सौदा खत्म करने का प्रयास अमान्य है, क्योंकि 'मिस्टर मस्क और उनके अन्य सहयोगियों ने जानबूझकर समझौते का उल्लंघन किया है।"

खबरों के मुताबिक, अगर डील नहीं होती है तो Twitter स्टॉक 11 डॉलर प्रति शेयर तक गिर सकता है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने पिछले हफ्ते यह कहते हुए सौदे को खत्म कर दिया कि कंपनी ने समझौते का 'भौतिक उल्लंघन' किया और बातचीत के दौरान 'झूठे और भ्रामक' बयान दिए।

Twitter ने बाद में घोषणा की कि वह टेस्ला के CEO पर मुकदमा करने जा रहा है।

Twitter के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने एक Twit में कहा, "बोर्ड मस्क के साथ सहमत कीमत और शर्तो पर लेनदेन को बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है और विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।"

उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि हम डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में जीत हासिल करेंगे।"

जवाब में मस्क ने Twitter पर ही Twitter का मजाक उड़ाया और एक मीम साझा किया।

यहां भी पढे़ :

44 बिलियन डॉलर की डील रद्द पर भी 'Twitter' को लगता है, सौदा अभी खत्म नहीं हुआ
Twitter के Location Spotlight फीचर से डिस्प्ले कर सकेंगे दुकान के लोकेशन, संपर्क और संचालन संबंधित जानकारी

मस्क ने मीम के साथ लिखा : "उन्होंने कहा कि मैं Twitter नहीं खरीद सकता। फिर वे बॉट के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं करेंगे। अब वे मुझे अदालत में Twitter खरीदने के लिए मजबूर करना चाहते हैं। अब उन्हें अदालत में बॉट के बारे में जानकारी का खुलासा करना होगा।"

US (SEC) के साथ पहले की फाइलिंग के अनुसार, मस्क को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को टर्मिनेशन फीस के तौर पर 1 अरब डॉलर का भुगतान करना होगा।

मस्क ने प्लेटफॉर्म पर स्पैम/फर्जी खातों और बॉट्स की वास्तविक संख्या पर सौदे को रोक दिया था और Twitter के CEO पराग अग्रवाल से जवाब मांगा था।

(आईएएनएस/AV)

logo
www.newsgram.in