ऐसी गोदभराई नहीं देखी, पुलिस वाले बने रिश्तेदार थाना बना मायका

थाने को विशेष रूप से सजाया गया, फूलों और गुब्बारों से की गई सजावट ने थाने का स्वरूप ही बदल दिया।
गोदभराई
गोदभराईIANS
Published on: 
Updated on: 
1 min read

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के महिला थाने का नजारा आज जुदा था, क्योंकि यह थाना अपने सहकर्मी के लिए मायके में बदल गया और यहां गोद भराई की रस्म भी हुई। पुलिस कर्मियों ने जमकर उत्सव मनाया।

महिला थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर करिश्मा राजावत (Karishma Rajawat) ग्वालियर (Gwalior) की रहने वाली हैं और गर्भवती हैं। वे यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं और चाइल्ड लीव (Child Leave) पर जाना चाहती थी। इस मौके को थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने उत्सव में बदल दिया।

गोदभराई
भगवान Hanuman के जन्मस्थली को विकसित करने के लिए खाका तैयार है: Karnataka BJP

थाने को विशेष रूप से सजाया गया, फूलों और गुब्बारों से की गई सजावट ने थाने का स्वरूप ही बदल दिया। गोद भराई की रस्म के मौके पर पूरे स्टाफ ने खुशियां मनाई और गोदभराई की रस्म अदा की गई। स्टॉफ के सहयोगी ही करिश्मा के नाते रिश्तेदार बन गए। यह थाना सब इंस्पेक्टर करिश्मा के लिए मायका बन गया था और उनकी मां की भूमिका निभाई अंजना रघुवंशी ने, गोद भराई की रस्म में आरक्षक प्रदीप शर्मा ने भाई का रोल अदा किया।

आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in