युवक ने की आत्महत्या ऑनलाइन गेमिंग में होने वाले नुकसान के लिए

युवक ने की आत्महत्या ऑनलाइन गेमिंग में होने वाले नुकसान के लिए
Published on: 
Updated on: 
1 min read

ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान के कारण तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में 29 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुद की जान ले ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। तिरुपुर जिले की पुलिस के अनुसार, कोयंबटूर के एस. एल्विन ने ऑनलाइन गेमिंग में लगभग 7 लाख रुपये का नुकसान झेलने के बाद दो दिन पहले एक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शुक्रवार को हुई।

एक निजी कंपनी में काम करने वाले एल्विन ने कई व्यक्तियों से पैसे उधार लिए थे, जिसे ऑनलाइन गेमिंग में हार गया। वह उधार लिया गया पैसा नहीं चुका पा रहा था। एल्विन की मां ने 6 जनवरी को कोयंबटूर पुलिस को बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in