दोबारा काम करना चाहूंगा मोहित सूरी के साथ : जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम ने आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग पूरी कर ली है(wikimedia commons)
अभिनेता जॉन अब्राहम ने आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग पूरी कर ली है(wikimedia commons)
Published on: 
Updated on: 
2 min read

बॉलीवुड़ स्टार और हिंदी सिनेमा के हेंडसम हंक अभिनेता जॉन अब्राहम(John Abraham) ने आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह दूसरी बार है जब उन्होंने मोहित सूरी के साथ काम किया है। उन्होंने कहा है कि वह फिर से इस फिल्ममेकर के साथ काम करना चाहेंगे। जॉन ने कहा कि 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए शूटिंग करना एक सहज अनुभव रहा है। मेरी(John Abraham) पहली फिल्म के बाद यह पहली बार है कि मैं उसी फिल्म निर्माण का स्कूल में वापस आ गया हूं। मोहित को मुझे ज्यादा बताने की जरूरत नहीं पड़ती थी। वह मुझे एक शब्द कहते थे और मैं समझ जाता था।

यह दूसरी बार है जब जॉन , मोहित सूरी के साथ काम किया है(wikimedia commons)

"मैं एक ऐसा लड़का हूं जिसे रात की शूटिंग और बारिश से नफरत है, लेकिन इस फिल्म में, मुझे सब कुछ करने में मजा आया। कोई शिकायत नहीं थी। मैं फिर से मोहित के साथ काम करना चाहूंगा।"

एक्शन हीरो ने 'एक विलेन रिटर्न्स' के सेट पर काम करने का 'खूबसूरत अनुभव' बताया। आप को बता दे कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी हैं।

8 जुलाई 2022 को रिलीज होगी 'एक विलेन रिटर्न्स' । फिल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।(आईएएनएस-PS)

logo
www.newsgram.in