अपने शो के माध्यम से फ़िर एक बार टेलीविजन जगत में कदम रखेंगे : कॉमेडियन सतीश कौशिक

अपने शो के माध्यम से फ़िर एक बार टेलीविजन जगत में कदम रखेंगे : कॉमेडियन सतीश कौशिक
Published on: 
Updated on: 
2 min read

अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक को लगता है कि मुख्यधारा के अभिनेता ही मजाकिया किरदार निभा रहे हैं। इसके कारण अब बॉलीवुड में सर्वोत्कृष्ट कॉमेडियन का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो रहा है। कौशिक ने कहा, "मुख्य धारा के कलाकारों द्वारा सिल्वर स्क्रीन पर कॉमेडी करने के कारण अच्छे कॉमेडियन बॉलीवुड से गायब हो गए हैं। समय के साथ इन दिग्गजों की यात्रा और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को भुला दिया गया है।"

लोगों को इन कॉमेडियंस की याद दिलाने के लिए अभिनेता एक कॉमेडी शो होस्ट कर रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा में हास्य कलाकारों की विरासत बताता है। इस शो का शीर्षक 'कॉमेडी एंड कॉमेडियन विद सतीश कौशिक' है।

कॉमेडी शो की शुरआत करेंगे सतीश कौशिक | (सांकेतिक चित्र, Unsplash)

इस शो को लेकर उन्होंने कहा, "इन अभिनेताओं की यात्रा को जीवंत बनाने और उनमें से कुछ के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करने का यह मेरा ईमानदारी भरा प्रयास है।"

इस शो का मकसद क्लासिक युग के विभिन्न कॉमेडियन की कहानियों को सामने लाना है जिसमें टुन टुन, महमूद और जॉनी वॉकर आदि शामिल हैं। सतीश कौशिक एक कॉमेडियन के रूप में उनकी यात्रा के बारे में बताएंगे। यह नया शो, शेमारू द्वारा समर्थित है और टाटा स्काई क्लासिक सिनेमा पर प्रसारित होता है। (आईएएनएस)
 

logo
www.newsgram.in