..जब अक्षय कुमार ने चखी हाथी के मल की चाय

“इन्टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स” पोस्टर
“इन्टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स” पोस्टर
Published on: 
Updated on: 
1 min read

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ब्रिटिश एडवंचरर ब्रेयर ग्रिल्स ने उन्हें कैसे हाथी के मल की चाय पिलाई। शो 'इन द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के अगले एपिसोड में अक्षय जंगल में रोमांचक कारनामे करते नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें वे हाथी के मल से बनी चाय चखते, नदी में मगरमच्छ के ऊपर से वे रस्सी के सहारे जाते और पेड़ व झाड़ियों में से ग्रिल्स के साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने प्रोमो को कैप्श्न देते हुए लिखा, "इन्टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स उनके सामने बहुत सारी चुनौतियां लेकर सामने आया लेकिन ग्रिल्स ने हाथी के मल से बनी चाय पिलाकर मुझे चौंका दिया। क्या दिन था।"

कथित तौर पर विशेष एपिसोड को कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में शूट किया गया था।

अक्षय से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिल सुपरस्टार रजनीकांत बेयर ग्रिल्स शो में दिखाई दे चुके हैं।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in