गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए : अनुष्का शंकर

अनुष्का शंकर, सितार वादक, संगीतकार और निर्माता (Twitter)
अनुष्का शंकर, सितार वादक, संगीतकार और निर्माता (Twitter)
Published on: 
Updated on: 
2 min read

ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित प्रख्यात सितार वादक, संगीतकार और निर्माता अनुष्का शंकर का मानना है कि किसी गलत या अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाया जाना चाहिए।

अनुष्का का यह भी कहना है कि म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी स्तरों पर महिलाओं की आवाज को और अधिक उजागर किए जाने की आवश्यकता है।

हाल ही में, अनुष्का ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर उन आपत्तिजनक कमेंट्स पर विरोध जताया, जिनका सामना लाइव सेशन के दौरान उन्हें करना पड़ता है।

उस वाक्ये को याद करते हुए अनुष्का ने आईएएनएस को बताया, "इस घटना के संदर्भ में मैंने इसे स्वीकार करने के बजाय इस पर आपत्ति जताकर इसका सामना किया। मेरे ख्याल से हम सभी के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम गलत व्यवहारों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रियाएं दें क्योंकि एक बार इसके सामान्य बन जाने के बाद इस पर बदलाव लाने के लिए काफी मशक्कत उठानी पड़ेगी।"

अनुष्का का मानना है कि महिलाओं को सोशल मीडिया पर कई गलत प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ता है, चाहे वह कोई आम लड़की हो या फिर कोई सेलेब्रिटी।

महिलाओं को सोशल मीडिया पर कई गलत प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। ()सांकेतिक चित्र, Pixabay)

ऐसा होने के पीछे की वजह के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का कहती हैं, "शायद लिंगभेद, असमानता, महिलाओं से द्वेष की भावना वजह हो सकती है। सवाल यहां सिर्फ महिला कलाकारों के बारे में नहीं है, बल्कि सभी महिलाओं को लेकर है। असमानता हर कहीं है।"

संगीत एल्बम की बात करें, तो अनुष्का अपनी नई परियोजना 'दोज वर्ड्स' के साथ लौटी हैं, जिसमें ब्रिटिश कम्पोजर, सिंगर और सेलिस्ट (वायलिन वादक) अयान, लेखक जॉनसन और गायिका शिल्पा राव हैं।

गाने के वीडियो को लॉकडाउन के दौरान शूट किया गया। इस पर अनुष्का कहती हैं, "यह गाना अपने आप में काफी साधारण और स्वाभाविक सा है इसलिए मैं चाहती थी कि वीडियो में भी लोगों को इसकी झलक मिले और मन में ठान ली गई इसी बात से हमें अपने-अपने घरों पर रहकर इसे फिल्माने में आसानी हुई।"(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in