व्हाइट हाउस के कर्मियों का टीकाकरण सबसे पहले नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

45वें अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प। (Wikimedia Commons)
45वें अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प। (Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश में व्हाइट हाउस के कर्मियों का टीकाकरण पहले नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले पायदान पर है, जिन्हें अब कोरोना की वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी। रविवार को ट्विटर पर राष्ट्रपति ने लिखा, "अगर बहुत जरूरी न हो, तो व्हाइट हाउस में काम करने वाले कर्मियों को बाद में ही वैक्सीन दी जानी चाहिए। मैं इस पर अपनी बात रखी है कि ऐसी व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल के लिए तो मेरा वैक्सीन लेना तय नहीं है, लेकिन सही वक्त आएगा, तो ऐसा करवाऊंगा।"

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन यूलिएट के हवाले से रविवार को द हिल न्यूज की वेबसाइट पर कहा गया, "तीन सरकारी विभागों के सभी वरिष्ठ अधिकारियों का सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों के तहत टीकाकरण किया जाएगा। अमेरिका के लोगों में इस बात का यकीन होना चाहिए कि वे सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों और राष्ट्रीय सुरक्षा नेतृत्व की सलाह पर अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के समान सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन प्राप्त करेंगे।"(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in