UP:हनुमान चालीसा का जाप करने पर पुजारी पर शांति भंग करने का मामला दर्ज

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका [pixabay]
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका [pixabay]
Published on: 
Updated on: 
1 min read

उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के जालौन में एक पुजारी पर शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद वह आमरण अनशन पर चले गए हैं। अजान के दौरान पुजारी ने कथित तौर पर हनुमान चालीसा का जाप करने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया, जिसके बाद पुजारी पर मामला दर्ज किया गया था। वह अब प्रशासनिक अधिकारियों और कोतवाली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुजारी ने आरोप लगाया कि उचित जांच के बिना जल्दबाजी में कार्रवाई की गई। उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। स्टेशन रोड पर मस्जिद के सामने मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, लेकिन लाउडस्पीकर का किसी भी तरह से उपयोग नहीं किया गया था।

जिला अधिकारियों और कोतवाली पुलिस ने बिना सच्चाई जाने कार्रवाई की है जिससे संत समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। किसी ने सिटी मजिस्ट्रेट को झूठी शिकायत की, जिसके बाद क्षेत्र की शांति भंग करने के लिए कार्रवाई की गई। मैं गांधी चबूतरे पर आमरण अनशन पर बैठा हूं। मैंने मुख्यमंत्री, जिला अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों को पत्र भी लिखा है।

कोतवाली थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। राठौर ने कहा कि मोहल्ला तुलसी नगर निवासी पुजारी मत्स्येंद्र गोस्वामी ने 19 अप्रैल को स्टेशन रोड पर मस्जिद के सामने कथित तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इसके लिए बुधवार को उनके खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई थी।

आईएएनएस(LG)

logo
www.newsgram.in