गलत सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए ट्विटर लाएगा ये नया फीचर

अब ट्रेंडिंग विषय की स्पष्ट जानकारी दी जाएगी कि वह क्यों ट्रेंड में है।(सांकेतिक तस्वीर, Pexels)
अब ट्रेंडिंग विषय की स्पष्ट जानकारी दी जाएगी कि वह क्यों ट्रेंड में है।(सांकेतिक तस्वीर, Pexels)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

अपने मंच पर गलत सूचनाओं को फैलने से रोकने के प्रयास में ट्विटर ने ऐलान किया है कि ट्रेंड्स पर पिन किए हुए ट्वीट्स और विवरण को शामिल किया जाएगा ताकि इस बात को समझाने में आसानी हो कि उनके प्लेटफॉर्म पर कोई विषय क्यों ट्रेंड कर रहा है। आने वाले हफ्तों में, ट्विटर यूजर्स को ट्रेंड में चल रहे विषयों पर संक्षित में एक विवरण देखने को मिल सकता है और साथ ही मदद के लिए इनके संदर्भित विषय की भी जानकारी होगी।

ट्विटर ने मंगलवार को अपने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "विवरण में विषय की बिल्कुल सही व स्पष्ट जानकारी दी जाएगी कि फलानां विषय क्यों ट्रेंड में है।"

इसमें आगे कहा गया, "आज से, कुछ ट्रेंड्स में संबंधित ट्वीट भी पिन किए होंगे ताकि विषय पर गहरी समझ पैदा किया जा सके ।"

कंपनी ने कहा, विवरणों को ट्विटर क्यूरेशन टीम द्वारा विकसित किया जाएगा।

इन्हें आईओएस और एंड्रॉयड के लिए ट्विटर डॉट कॉम और ट्विटर पर उपलब्ध कराया जाएगा।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in