#tiktokexposed आतंकवाद, बलात्कार जैसी घटनाओं को बढ़ावा देने पर फूटा लोगों का गुस्सा

#tiktokexposed आतंकवाद, बलात्कार जैसी घटनाओं को बढ़ावा देने पर फूटा लोगों का गुस्सा
Published on: 
Updated on: 
1 min read

चाइनिज विडियो ऐप टिकटॉक इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी हाल ही में यूट्यूब स्टार कैरिमिनाटी द्वारा टिकटॉक के खिलाफ बनाए गए एक विडियो पर हुए बवाल के बाद अब एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। आज ट्वीटर पर #tiktokexposed का ट्रेंड चलाया जा रहा है। टिकटॉक के कुछ तथाकथिक लोकप्रिय विडियो निर्माताओ द्वारा रेप, एसिड अटैक, आतंकवाद, चोरी, एनिमल अब्यूज जैसे कई गुनाहों को बढ़ावा देने के विरोध में इस ट्रेंड को चलाया जा रहा है।

खुद ही देखें-

आपको बता दें की प्ले स्टोर के टिकटॉक रेटिंग पर भी लोगों का गुस्सा फूटने के बाद ऐप की रेटिंग अब 4/5 से 2/5 पर आ गयी है।

logo
www.newsgram.in