अमेरिका में भी लगा टिकटॉक पर प्रतिबंध, ट्रम्प ने कार्यकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर

Published on
Updated on
1 min read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के साथ अमेरिकी लेन-देन पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। गुरुवार को इसकी सूचना मिली।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार की रात को हस्ताक्षर किए गए कार्यकारी आदेश में कहा गया है कि अमेरिका को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए टिकटॉक के मालिकों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई करनी होगी।

आदेश के तहत 45 दिनों के भीतर बाइटडांस के साथ अमेरिका के सभी प्रकार के लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in