भारत में ही होगा आईपीएल का अगला सीजन

कौन खिलाड़ी हुए IPL से बाहर? (File photo)
कौन खिलाड़ी हुए IPL से बाहर? (File photo)
Published on: 
Updated on: 
2 min read

देश में क्रिकेट(Cricket) देखने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को स्पष्ट किया कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन भारत में होगा। अपको बता दें, आईपीएल का 2021 संस्करण भारत में शुरू हुआ था, लेकिन भाग लेने वाली फ्रेंचाइजी के टीमों में कई कोविड-19(Covid -19) मामले सामने आने के कारण इसे बीच में ही निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद, आईपीएल(IPL) के दूसरे फेस को सितंबर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पूरा किया गया था। इससे पहले आईपीएल 2020 का भी पूरा सीजन यूएई में आयोजित हुआ था।लेकिन बीसीसीआई सचिव के इस बयान से काफी हद तक यह साफ हो गया है कि आईपीएल का अगला सीजन भारत में ही खेला जाएगा।

बीसीसीआई सचिव जय शाह (Wikimedia Commons)

शाह ने आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में इस बात की पुष्टि की। शाह ने कहा, "मुझे पता है कि आप सभी सीएसके को चेपॉक में खेलते देखने का इंतजार कर रहे हैं। खैर, वह क्षण बहुत दूर नहीं है। आईपीएल का 15वां सीजन भारत में होगा और दो नई टीमों के शामिल होने के साथ यह पहले से कहीं अधिक रोमांचक होगा।"

अक्टूबर में राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की थी कि लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी को आईपीएल सीजन 2022 में जोड़ा जाएगा, जिससे यह टूर्नामेंट का एकमात्र दूसरा सीजन बन जाएगा जिसमें दस टीमें शामिल होंगी।

input : आईएएनएस ; Edited by Lakshya Gupta

न्यूज़ग्राम के साथ Facebook, Twitter और Instagram पर भी जुड़ें/

logo
www.newsgram.in