पैसे से भरा बैग लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ा, मचा हंगामा

बंदर । (सांकेतिक चित्र, Wikimedia Common)
बंदर । (सांकेतिक चित्र, Wikimedia Common)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के विकास भवन रजिस्ट्री कार्यालय में एक बंदर ने हंगामा खड़ा कर दिया, जहां बंदर एक बुजुर्ग आदमी से करेंसी नोटों से भरा बैग छीन कर पेड़ पर चढ़ गया। घटना मंगलवार शाम को हुई। बुजुर्ग भगवान दीन ने जब पेड़ के पास पहुंचे तो, बंदर ने बैग से 500 के नोट निकालकर फेंकना शुरू कर दिया।जैसे-जैसे करेंसी नोट पेड़ के नीचे गिरने लगे, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भगवान दीन ने बंदर को केले की लालच दिया, लेकिन वो नहीं माना।

कुछ लोगों ने पेड़ पर चढ़ कर बंदर से बैग छीनने का प्रयास भी किया, लेकि न सभी असफल रहे। आखिरकार, लगभग एक घंटे के बाद बंदर ने बैग को नीचे फेंक दिया, जहां लोगों ने पैसे को इक्ट्ठा करके बैग को बुजुर्ग के सुपुर्द तक दिया। भगवान दीन ने कहा कि उनके बैग में 4 लाख रुपये थे, जो उन्होंने एक प्रापर्टी रजिस्ट्री करवाने के लिए बैग में रखे थे। बंदर ने 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक के करेंसी नोटों को फाड़ दिया। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in