कॉमेडी के दिग्गज ने अपने स्टैंड अप के दिनों को याद किया

जॉनी लीवर, बॉलीवुड अभिनेता व हास्य कलाकार (Johny Lever, Facebook)
जॉनी लीवर, बॉलीवुड अभिनेता व हास्य कलाकार (Johny Lever, Facebook)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

बॉलीवुड के दिग्गज हास्य कलाकार जॉनी लीवर ने शुक्रवार को अपने स्टैंड अप कॉमेडी के दिनों को याद किया। जॉनी लीवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें वह बेल-बॉटम जींस पहने स्टेज पर परफार्मेस करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "पाटकर हॉल में फ्राइडे फील्स 1980। मेरे स्टैंड अप कॉमेडी का शुरूआती दौर।"

जॉनी के पोस्ट पर अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, "लिजेंड।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉनी जल्द ही वरुण धवन और सारा अली खान के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगे।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in