Jammu-Kashmir के शोपियां के छोटागाम गांव में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मारकर किया घायल

तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। (Wikimedia commons)
तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। (Wikimedia commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

जम्मू-कश्मीर(Jammu-Kashmir) के शोपियां जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां के छोटागाम गांव के सोनू कुमार बलजी पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद वह घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

इससे पहले शोपियां के लजुराह गांव में आतंकियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया था।

इससे पहले सोमवार को आतंकवादियों ने श्रीनगर के मैसूमा इलाके में सीआरपीएफ(CRPF) के दो जवानों को भी गोली मार दी थी।

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल सीआरपीएफ जवानों में से एक की जान नहीं बच पाई और वह शहीद हो गया।

–आईएएनएस(DS)

logo
www.newsgram.in