सुशांत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, बहन श्वेता ने किया धन्यवाद!

भारतीय सुप्रीम कोर्ट(Image: Wikimedia Commons)
भारतीय सुप्रीम कोर्ट(Image: Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महता के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस से इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप देने को भी कहा है। बता दें कि सुशांत सिह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई के फ्लैट में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

सुशांत के पिता ने पटना में सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और सीबीआई जांच की मांग की थी।

रिया ने इस एफ आईआर को जीरो एफआईआर मानने को कहा था और ये भी कहा था कि इसे मुंबई पुलिस के हवाले कर देना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सुशांत सिंह की बहन श्वेता ने ट्वीटर पर कहा- धन्यवाद!(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in