पुरुष चैम्पियंस लीग में पहली महिला रेफरी बनी स्टेफेनी फ्रैपपार्ट

फुटबॉल रेफरी स्टेफेनी फ्रैपपार्ट । (Wikimedia Commons)
फुटबॉल रेफरी स्टेफेनी फ्रैपपार्ट । (Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

स्टेफनी फ्रैपपार्ट यूईएफए चैम्पियंस लीग के पुरुष मैच में रैफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला रेफरी बन गई हैं। स्टेफनी ने बुधवार रात को जुवेंतस और डायनामो कीव के बीच एलियांज स्टेडियम में खेले गए मैच में रेफरी की भूमिका निभाई थी। इस मैच में जुवेंतस ने 3-0 से जीत हासिल की।

यूईएफए ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "बुधवार रात, स्टेफनी फ्रैपपार्ट यूसीएल मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाले पहली महिला बन गई हैं। उन्होंने जुवेंतस और डायनामो कीव के मैच में रैफरी की भूमिका निभाई। बधाई स्टेफनी।"

फीफा महिला विश्व कप के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "आप इसे देखकर काफी खुश होंगे। स्टेफनी पहली महिला बन गई हैं जिन्होंने पुरुष चैम्पियंस लीग के मैच में रेफरी का राल अदा किया।"

इससे पहले 2019 में वह पहली महिला बनी थीं जिसने यूरोप में पुरुष फुटबाल मैच में रेफरी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने यूईएफए सुपर कप में लिवरपूल और चेल्सी के मैच में बतौर रेफरी के तौर पर शिरकत की थी।(आईएएनएस )

logo
www.newsgram.in