सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का 80 साल की उम्र में निधन

दिवंगत स्वामी अग्निवेश, सामाजिक कार्यकर्त्ता (Wikimedia Commons)
दिवंगत स्वामी अग्निवेश, सामाजिक कार्यकर्त्ता (Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

आर्य समाज के सुविख्यात नेता स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को 80 साल की उम्र में दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी सांइसेज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल रिकार्ड अनुसार उनकी मौत शाम 6:30 बजे हुई।

आईएलबीएस ने अपने बयान में कहा, "स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।"

स्वामी को मंगलवार को आईएलबीएस में भर्ती कराया गया था। वह गंभीर रूप से बीमार थे और लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे। मंगलवार से कई अंगों के फेल होने के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, जहां शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ गई।

हरियाणा के एक पूर्व विधायक स्वामी अग्निवेश ने 1970 में एक राजनीतिक पार्टी आर्य सभा की स्थापना की थी, जो आर्य समाज के सिद्धांतों पर आधारित है। वह धर्मो के बीच संवाद के लिए जाने-जाते थे।

अग्निवेश सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में विभिन्न क्षेत्रों में भी शामिल थे, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान शामिल हैं। जन लोकपाल विधेयक को लागू करने के लिए 2011 में चलाए गए इंडिया अगेंस्ट करप्शन अभियान के दौरान वह अन्ना हजारे के प्रमुख सहयोगी भी रहे थे।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in