स्मृति मंधाना : शैफाली के साथ साझेदारी करना मजेदार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम(Wikimedia commons)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम(Wikimedia commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि उन्हें शैफाली वर्मा के साथ शीर्ष क्रम पर साझेदारी करना मजेदार लगता है। शैफाली ने सितंबर 2019 में डेब्यू किया था और टी 20 में ज्यादातर मंधाना और शैफाली ने ही पारी की शुरूआत की है।

मंधाना ने कहा, "टी20 में शैफाली के साथ ओपनिंग साझेदारी करते हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। इस दौरे में भी मैं वनडे तथा टेस्ट में ओपनर के तौर पर उनके साथ उतरी। शैफाली के साथ साझेदारी करना मजेदार है।"

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना(instagram)

उन्होंने कहा, "हमें पता है कि एक दूसरे को क्या कहना है जिससे मदद मिलती है, विशेषकर टी20 में। हमें ओपनिंग जोड़ी के रूप में कम से कम 15 या 16 ओवर तक टिक कर खेलने की जरूरत है। यह हमारी टीम के लिए अच्छा रहेगा और हम इस पर काम कर रहे हैं।"

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाना है। भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरे पर यह आखिरी मुकाबला होगा।(आईएएनएस-PS)

logo
www.newsgram.in