सिद्धू ने सिख धार्मिक प्रतीक वाला शॉल ओढ़ने पर माफी मांगी

सिद्धू ने सिख धार्मिक प्रतीक वाला शॉल ओढ़ने पर माफी मांगी
Published on: 
Updated on: 
1 min read

अकाल तख्त के निर्देश के एक दिन बाद, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सिख धार्मिक प्रतीक वाला शॉल ओढ़ने के मामले में बुधवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। धार्मिक प्रतीक वाला शॉल ओढ़कर सिद्धू विवादों में आ गए थे। सिद्धू ने ट्वीट किया, "श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च है। अगर मैंने अनजाने में एक भी सिख की भावनाओं को आहत किया है, तो मैं माफी मांगता हूं।"

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, "लाखों लोग सिख धार्मिक प्रतीकों वाले पगड़ी, कपड़े पहनते हैं और यहां तक कि गर्व के साथ टैटू भी बनवाते हैं। मैंने भी सिख के तौर पर अनजाने में शॉल पहन लिया।"

एक दिन पहले, अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पूर्व क्रिकेटर सिद्धू को 'शॉल ओढ़कर सिख धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने' पर माफी मांगने का निर्देश दिया था। कुछ सिख समूहों ने अकाल तख्त के समक्ष सिद्धू के पहनावे को लेकर विरोध जताया था। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in