दिवंगत सुशांत के लिए अपनों का सत्याग्रह

गांधी जयंती के अवसर पर दिवंगत अभिनेता सुशांत के लिए उनके शुभचिंतकों का शांतिपूर्ण विरोध। (Twitter)
गांधी जयंती के अवसर पर दिवंगत अभिनेता सुशांत के लिए उनके शुभचिंतकों का शांतिपूर्ण विरोध। (Twitter)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत के लिए न्याय की मांग को लेकर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने सत्याग्रह किया।

इससे पहले सत्याग्रह यात्रा का आयोजन किया गया। जस्टिस फॉर एसएसआर के बैनर तले इस ग्रुप के सदस्य पहले पटना के कारगिल चौक पर इकट्ठा हुए और वहां से सत्याग्रह यात्रा निकली गई।

यह यात्रा विभिन्न सड़कों से होते हुए गांधी संग्रहालय पहुंची, जहां लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत। (Twitter)

जस्टिस फॉर सुशांत के प्रभारी विशाल सिंह ने कहा कि गांधी जी की तरह सत्य और अहिंसा के मार्ग पर जस्टिस फॉर सुशांत के बैनर तले सभी लोगों ने शपथ ली है कि जब तक सुशांत को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हमलोग सत्याग्रह करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह सच है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है, लेकिन आखिर कब तक गुनाहगार को सजा मिलेगी। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in