5जी नेटवर्क के लिए नया सिस्टम-ऑन-ए-चिप विकसित कर रहे सैमसंग और मार्वल

5जी नेटवर्क के लिए नया सिस्टम-ऑन-ए-चिप विकसित कर रहे सैमसंग और मार्वल
Published on: 
Updated on: 
1 min read

सैमसंग ( Samsung ) इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि उसने एक नया सिस्टम-ऑन-ए-चिप (एसओसी) विकसित किया है, जो अमेरिकी चिप डिजाइनर मार्वल टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ मिलकर 5जी नेटवर्क के प्रदर्शन में सुधार कर सकता है। दक्षिण कोरियाई तकनीकी दिग्गज ने कहा कि नए एसओसी का इस्तेमाल कंपनी के नेटवर्क उपकरण, जैसे बड़े पैमाने पर मल्टीपल-इनपुट मल्टीपल-आउटपुट (मीमो) और अन्य रेडियो में किया जाएगा। उत्पाद को वर्ष की दूसरी तिमाही में पेश करने की योजना है।

एसओसी एक एकीकृत परिपथ को संदर्भित करता है, जो एक सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट ( central processing unit ) , मेमोरी और इनपुट/आउटपुट पोर्ट्स सहित पूरे या अधिकांश इलेक्ट्रिक या कंप्यूटर सिस्टम ( Computer ) को एक ही सब्सट्रेट पर एकीकृत करता है।
 

सैमसंग  ( Samsung ) भी नए 5 जी फ़ोन निकाल  रहा ।  योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की शीर्ष मेमोरी चिप निर्माता और नंबर 2 फाउंड्री कंपनी सैमसंग ने कहा कि उसकी नवीनतम एसओसी सेलुलर रेडियो को क्षमता और कवरेज प्रदान कर सकती है।

सैमसंग ( Samsung ) ने कहा, "नया एसओसी 5जी और 4जी नेटवर्क दोनों को एक साथ सपोर्ट करने के लिए सुसज्जित है और यह चिपसेट बिजली की खपत में 70 प्रतिशत तक की बचत कर सकता है।"

सैमसंग ( Samsung ) और मार्वेल नेटवर्क सॉल्यूशंस विकसित करने के लिए निकटता से काम कर रहे हैं। पिछले साल दोनों पक्षों ने घोषणा की थी कि वह 5जी उत्पादों को विकसित करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिसमें रेडियो भी शामिल हैं।

( AK आईएएनएस )

logo
www.newsgram.in