सचिन ने की निकोलस पूरन के फील्डिंग की तारीफ

सचिन तेंदुलकर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Social Media)
सचिन तेंदुलकर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Social Media)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के निकोलस पूरन की बेहतरीन फील्डिंग की तारीफ की है।  इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को चार विकेट से हरा दिया। मैच के दौरान इस मैच में निकोलस पूरन ने एक शानदार बचाव किया जिस पर सचिन की वाहवाही भी उन्हें मिल रही है।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमसन ने मुरुगन अश्विन की गेंद पर पुल शॉट खेला। डीप मिडविकेट पर खड़े पूरन ने फुल डाइव मारी और बाउंड्री के उस पार पहुंच गई गेंद को हवा में ही कैच कर उसे बाहर कर दिया। इस दौरान वह पूरी तरह हवा में ही थे। उन्होंने हवा में ही कैच पकड़ा और हवा में ही रहते गेंद को बाहर मैदान के अंदर फेंक दिया। यह सब बस कुछ ही सेकेंड्स में हुआ।

सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैंने अपने जिंदगी में जितने सेव देखे हैं उनमें से यह सर्वश्रेष्ठ है।"

सचिन के इस ट्वीट पर किंग्स इलेवन पंजाब के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने लिखा, "जब क्रिकेट के भगवान यह बात कहते हैं तो इसमें कोई सवाल नहीं हैं कि यह अभी तक का सर्वश्रेष्ठ सेव है।"

उन्होंने लिखा, "निकोलस पूरन ने शानदार काम किया। उन्होंने पंजाब के बाकी फील्डरों को भी प्रेरित किया कि वह बेहतरीन फील्डिंग करें।"(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in