रिया चक्रवर्ती का खुलासा, ‘मेरे पास सुशांत की सिर्फ एक संपत्ति है’

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा। ( Image: Wikimedia Commons)
मनी लॉन्ड्रिंग केस में रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा। ( Image: Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने दिवंगत प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत की उन चीजों का खुलासा किया है जो उनके पास है। उन्होंने कहा कि उनके पास सुशांत की सिर्फ एक संपत्ति है।

रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने रिया की नोटबुक पर सुशांत द्वारा लिखी गई उस 'आभार सूची' की एक तस्वीर साझा की है, जहां उन्होंने उल्लेख किया है कि वह अपने जीवन और जीवन में रिया के परिवार की उपस्थिति के लिए आभारी हैं।

उन्होंने दिवंगत अभिनेता की 2019 की हिट फिल्म 'छिछोरे' की एक फोटो भी साझा की है।

रिया ने इस नोट में लिखे नामों के बारे में बताया, "सुशांत की एकमात्र संपत्ति जो मेरे पास है। उनके द्वारा लिखे इस नोट में लिल्लू शोविक (उनका भाई) है, बेबू मैं हूं, सर मेरे डैड हैं, मैम मेरी मॉम हैं और फज उनका कुत्ता है।"

इस नोट में किसी तारीख का उल्लेख नहीं है। साथ ही यह प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सुशांत की मौत के मद्देनजर मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में रिया, उसके भाई शोविक, उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश शाह और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से आठ घंटे की पूछताछ किए जाने के एक दिन बाद आया है।

सुशांत को 14 जून को बांद्रा में अपने निवास पर फांसी पर लटका पाया गया था। रिया पर स्वर्गीय अभिनेता के पिता के.के. सिंह ने आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों की धोखाधड़ी करने समेत कई अन्य आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। (IANS)

logo
www.newsgram.in