चुनाव हारने पर मिला 21 लाख का गिफ्ट

यह घटना राजस्थान के जोधपुर जिले की है। (सांकेतिक चित्र, Pixabay)
यह घटना राजस्थान के जोधपुर जिले की है। (सांकेतिक चित्र, Pixabay)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

राजस्थान के जोधपुर जिले के निवासियों ने बहुत कम अंतर से सरपंच का चुनाव हारने वाले एक उम्मीदवार के लिए 21 लाख रुपये एकत्रित किए और यह राशि उन्हे उपहार स्वरूप प्रदान की। यह घटना जोधपुर के पिपड तहसील के नानन गांव पंचायत की है।

मुकुंड देवासी अपने प्रतिद्वंदी सुंदरी देवी से महज 84 वोटों से हार गए। हालांकि वह ग्रामीणों के लिए कुछ करना चाहते थे और अपना आभार प्रकट करने के लिए वोट ऑफ थैंक्स कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कार्यक्रम में लंच का आयोजन किया था।

कुछ ग्रामीण ने भी आभार स्वरूप 21 लाख रुपये की राशि जमा कर ली, जिसमें 5.51 लाख रुपये की राशि देवासी के दोस्त श्याम चौधरी ने तो वहीं निवर्तमान सरपंच भानाराम ने 1.11 लाख रुपये की राशि दी।

जिसके बाद गांव के कुछ वरिष्ठ वासियों ने देवासी और उसके परिवार को यह राशि भेंट की। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in