नए चैंपियन बैज के साथ उतरेगा रियल मेड्रिड मैदान पर

रियल मेड्रिड के जर्सी पर नया बैज। (Real Madrid Info, Twitter)
रियल मेड्रिड के जर्सी पर नया बैज। (Real Madrid Info, Twitter)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड की टीम ला लीगा 2020-21 सीजन में चैंपियन बैज पहनकर मैच खेलेगी। इस बैच को ला लीगा ने तैयार किया है और रियल मेड्रिड की टीम शनिवार से शुरू होने जा रही सीजन में इस खास बैज को अपनी शर्ट पर पहनेंगे। इस पहल को ला लीगा ने टूर्नामेंट की गुणवत्ता को और अधिक हाइलाइट करने के एक तरीके के रूप में दो साल पहले शुरू किया था। बार्सिलोना ने 2017-18 और 2018-19 में खिताब जीता था और पहले दो सीजन में उसे यह सम्मान दिया गया था।

इस बार यह सम्मान पाने की बारी रियल मेड्रिड की है, जिसके खिलाड़ी पिछले साल खिताब जीतने के बाद अब यह बैज पहनेंगे।

रियल मेड्रिड के खिलाड़ी 20 सितंबर को रियल सोसियादाद के खिलाफ होने वाले अपने पहले मुकाबले में इस बैज को पहनकर मैदान पर उतरेंगे।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in