पंजाब के खिलाड़ियों ने मनदीप के पिता को दी श्रद्धांजलि

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मनदीप सिंह। (Facebook)
किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मनदीप सिंह। (Facebook)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मनदीप सिंह के पिता का शुक्रवार रात को निधन हो गया। इसी कारण उनकी टीम शनिवार को सनारइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बाजू पर काली पट्टी बांध कर उतरे। पंजाब ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "अपने पिता को पिछली रात खो दिया, लेकिन अगले दिन पारी की शुरुआत करने को तैयार। तुम्हें बहुत आगे जाना है मैंडी (मनदीप)।"

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने लिखा, "मनदीप सिंह आज के मैच में खेलने उतरे, काफी बहादुर हैं। पिता को खो दिया.. फिर भी वह यहां बहादुरी से खड़े हैं। आपको और आपके परिवार को मजबूती मिले।"

मनदीप को शनिवार वाले मैच में मयंक अग्रवाल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले तीन मैच खेल चुके हैं लेकिन ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके थे। पिछली तीन पारियों में उन्होंने 27, छह और शून्य का स्कोर किया था। इस मैच में उन्होंने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in