प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की बधाई

दिग्गज गायिका लता मंगेश्कर (Wikimedia Commons)
दिग्गज गायिका लता मंगेश्कर (Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

स्वर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनका हमेशा प्यार और आशीर्वाद मिलता रहता है।" प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट में लिखा, "आदरणीय लता दीदी से मैंने बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके अच्छे और स्वास्थ और लंबी आयु की कामना करता हूं। लता दीदी का नाम हर घर में जाना जाता है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनका हमेशा प्यार और आशीर्वाद मिलता रहता है।"

लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत महज 13 साल की उम्र में शुरू किया था। उन्होंने अपना पहला गाना सन् 1942 में मराठी फिल्म 'किती हसल' के लिए गाया था। उन्होंने ज्यादातर हिंदी, मराठी और बांगला में गाना गाया है।

लता को वर्ष 2001 में भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान-भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अब तक तीन अन्य लोकप्रिय पुरस्कारों के अलावा, तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in