बिरयानी और दाल बाटी के मज़ाक पर, शुक्ला ने लगाई फटकार

आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला। (Wikimedia Commons)
आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला। (Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने खाने के माध्यम से जो क्षेत्रवाद लीग के बीच में लाया है वो खेल भावना के लिए सही नहीं है।

आईपीएल-13 में गुरुवार को हैदराबाद ने राजस्थान को हरा दिया था जिसके बाद विजेता टीम ने राजस्थान पर मजाकिया लहजे में तंज कसा था।

हैदराबाद ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "बिरयानी का ऑर्डर कैंसल कर दीजिए क्योंकि हमारे दोस्त ज्यादा तीखा नहीं खा सकते। दाल बाटी अच्छी रहेंगी।"

इससे पहले हुए दोनों टीमों के मैच में राजस्थान ने जीत हासिल की थी और तब टीम ने ट्वीट किया था, "जोमाटो, हम एक लार्ज बिरयानाकी ऑर्डर देना चाहते हैं। लोकेशन : रॉयल मिराज राउंड।"

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रह चुके शुक्ला ने ट्वीट किया, "हा, हा, मजाक करना अच्छा है, लेकिन मेरी नजरों में दोनों टीमों की तरफ से जो ट्वीट किए गए हैं वो खेल भावना के लिए सही नहीं हैं।"

उन्होंने लिखा, "मैं आप लोगों की भावना समझता हूं। यह राजस्थान ने शुरू किया था और बाद में हैदराबाद ने हिसाब बराबर किया। इसलिए मैं दोनों टीमों से कहना चाहता हूं कि मजाक में यह ठीक है लेकिन बेहतर होगा कि क्षेत्रवाद, खाने की परंपरा पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।" (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in