निकोलस पूरन ने लगाया आईपीएल-13 का सबसे तेज अर्धशतक

किंग्स XI पंजाब के बल्लेबाज़ निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल। (KXIP, Twitter)
किंग्स XI पंजाब के बल्लेबाज़ निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल। (KXIP, Twitter)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में आईपीएल-13 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया है। पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में महज 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जो इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक है।

पूरन ने पंजाब की पारी के नौवें ओवर में चार छक्कों और एक चौके की मदद से 28 रन बना अपना अर्धशतक पूरा किया।

वैसे आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकार्ड लोकेश राहुल के नाम हैं जिन्होंने 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। 15 गेंदों में यूसुफ पठान और 16 गेंदों में सुरेश रैना ने 50 रन बनाए हैं।

पूरन, क्रिस गेल, हार्दिक पांड्या, एडम गिलक्रिस्ट सहित कुल आठ बल्लेबाजों ने 17 गेंदों में अर्धशतक जमाए हैं।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in