अयोध्या जन्मभूमि में निर्माण कार्य के दौरान मिले मंदिर से जुड़े कई सबूत

निर्माण कार्य के दौरान मिली आकर्तियाँ(Source:Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra, Twittter Handle)
निर्माण कार्य के दौरान मिली आकर्तियाँ(Source:Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra, Twittter Handle)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

आज राम जन्मभूमि के समतलिकरण के दौरान उस क्षेत्र में मंदिर होने के कई सबूत मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक निर्माण कार्य के दौरान स्तंभ और देवी देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां मिली हैं। 

अयोध्या जन्मभूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण की ज़िम्मेदारी केंद्र सरकार द्वारा, 'श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' को सौंप दी गयी थी। निर्माण कार्य के दौरान मिली मूर्तियों की जानकारी ट्रस्ट ने ट्वीटर पर ट्वीट्स के ज़रिये दी है।  

आपको बता दें की लॉकडाउन में सरकार से निर्माण कार्यों के लिए रियायत मिलने के बाद,11 मई से ही ज़मीन को समतल करने के काम को शुरू कर दिया गया था। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक खुदाई में दो शिवलिंग भी मिले हैं, जिसमे से एक की ऊंचाई 4 फीट 11 इंच के लगभग है। 

इस खबर के आते ही टिवीटर पर #Ayodhya ट्रेंड करने लगा है जिसके बाद लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएँ देनी शुरू कर दी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक निर्माण क्षेत्र से कलश, ब्लैक टच स्टोन के 7 स्तंभ, स्टैंड स्टोन के 6 स्तंभ भी मिले हैं, जिन्हे राम मंदिर ट्रस्ट के प्रस्तावित म्यूज़ियम मे रखा जा सकता है। 

logo
www.newsgram.in