ममता बनर्जी एक ‘इस्लामिक आतंकवादी’ है : उप्र मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला

ममता बनर्जी एक ‘इस्लामिक आतंकवादी’ है : उप्र मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला
Published on: 
Updated on: 
1 min read

उप्र के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने ममता बनर्जी को 'इस्लामिक आतंकवादी' बताया और दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को अपने राज्य में विधानसभा चुनाव होने पर पड़ोसी बांग्लादेश में शरण लेनी होगी। संसदीय मामलों के राज्य मंत्री शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया है कि बनर्जी भारतीय होने में विश्वास नहीं करती हैं और उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें : तो क्या सिंधिया और तोमर में बढ़ रही है दूरी ?

मंत्री ने रविवार को पत्रकारों के एक समूह से कहा, "वह एक इस्लामिक आतंकवादी हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में मंदिरों और देवी-देवताओं को तोड़ने का काम किया है। वह बांग्लादेश के इशारे पर काम कर रही है।"

शुक्ला ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा, "ममता बनर्जी विधानसभा चुनावों में बुरी तरह से हार जाएंगी, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश में शरण लेनी पड़ेगी।" मंत्री ने कहा कि देश में 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' कहने वाले मुसलमान सम्मान के हकदार हैं।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने वाले हैं और भाजपा राज्य में सत्ता हासिल करने की कोशिश में है।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in