किआरा आडवाणी: मुझे नहीं लगता कि मैं बहुत संतुष्ट व्यक्ति हूं

अभिनेत्री किआरा आडवाणी । ( Pinterest )
अभिनेत्री किआरा आडवाणी । ( Pinterest )
Published on: 
Updated on: 
1 min read

अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लिए यह एक संतोषजनक साल रहा है। वह बॉलीवुड की उन दुर्लभ स्टार्स में से एक रहीं जिनकी फिल्में महामारी वाले साल में ओटीटी के अलावा सिनेमाघरों में भी रिलीज हुईं। इस साल वे ओटीटी-रिलीज फिल्मों 'गिल्टी' और 'लक्ष्मी' में देखाईं दीं। वहीं उनकी फिल्म 'इंदु की जवानी' इस महीने की शुरूआत में पूरे देश में रिलीज हुईं।

कियारा ने 2014 में 'फुगली' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'कबीर सिंह' और 'गुड न्यूज' जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय से प्रभावित किया है। उनकी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'लस्ट स्टोरीज' भी शानदार रही। कियारा ने आईएएनएस से कहा, "मैं और ज्यादा काम करने के लिए बेसब्र हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं संतोषी इंसान हूं – मैं ऐसी व्यक्ति हूं जो हमेशा आगे बढ़ना चाहती है और बेहतर करना चाहती है।"

अगले महीनों के लिए अभिनेत्री की 3 फिल्में कतार में हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'शेरशाह', कार्तिक आर्यन-स्टारर 'भूल भुलैया 2', और सह-अभिनेता अनिल कपूर, नीतू कपूर और वरुण धवन के साथ 'जुग जुग जियो' है। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in