दिल्ली के जंतर मंतर पर कश्मीरी पंडितों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कश्मीरी पंडितों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन (IANS)
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कश्मीरी पंडितों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन (IANS)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

दिल्ली(Delhi) में कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) पर सियासत होने लगी है और भाजपा की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि, दिल्ली सरकार कश्मीरी पंडितों को राजधानी में रहने के बावजूद प्रवासी मानने से इनकार कर रही है। दिल्ली भाजपा (BJP) के मुताबिक, दिल्ली में रह रहे सभी कश्मीरी हिंदू आज अपना दर्द बयान कर रहे हैं कि इतने दिनों से दिल्ली में रहने के बावजूद आज केजरीवाल सरकार उन्हें प्रवासी मानने से इनकार कर रही है।

उन्हें नौकरी नहीं दी है और एमसीडी एवं एनडीएमसी द्वारा कश्मीरी पंडितों को दुकानें खोलने की जो अनुमति दी गई थी, उन दुकानों में आज तक बिजली कनेक्शन नहीं लगाए गए, क्योंकि इन दुकानों में बिजली कनेक्शन के नाम पर दिल्ली सरकार 40 से 50 लाख रुपयों की मांग कर रही है।

दिल्ली के जंतर मंतर पर कश्मीरी पंडितों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि, विधानसभा में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए इतने बड़े नरसंहार(Genocide) को झूठ बताने वाले केजरीवाल(Kejriwal) को देश के सभी हिंदुओं और खासकर कश्मीरी पंडितों से माफी मांगनी चाहिए।

चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद हार से बौखलाए केजरीवाल उल्टा सीधा बयान दे रहे हैं। एक विशेष समुदाय के वोट बैंक के लिए कश्मीरी हिंदुओं सहित पूरे देश के हिंदुओं के बारे में अपमानजनक बातें कह रहे हैं। आईएएनएस (DS)

logo
www.newsgram.in