जूनियर विश्व कप 2016 मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि : मनदीप

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह । (Facebook)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह । (Facebook)
Published on: 
Updated on: 
2 min read

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने लखनऊ में 2016 में जीते गए जूनियर हॉकी विश्व कप की यादों को एक बार फिर से याद किया है। भारत ने चार पहले ही जूनियर हॉकी विश्व कप में बेल्जियम को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

मनदीप ने कहा, " मुझे याद है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारा सेमीफाइनल मैच कैसा था। यह मैच काफी आगे तक गया था। मेरे गोल से हमने बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने बराबरी हासिल कर ली। हालांकि पेनल्टी शूटआउट में हम मैच जीतने में कामयाब रहे। इससे हमें फाइनल के लिए काफी आत्मविश्वास मिला।"

यह भी पढ़ें : बचपन में लिन डैन का पोस्ट लेकर सोता था : शुभंकर डे

भारतीय हॉकी टीम । ( Wikimedia Commons )

उन्होंने कहा, " विश्व कप खिताब निश्चित रूप से मेरे करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मेरे लिए इसका बहुत मायने है क्योंकि लखनऊ में हमें काफी सपोर्ट मिला। इस जीत ने हम में से अधिकांश को सीनियर टीम में प्रवेश करने का मार्ग खोल दिया। मैं उन यादों को देखकर आज भी बहुत खुश होता हूं।"

डिफेंडर और ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह, जो सीनियर स्तर पर उपलब्धि दोहराने का माददा रखते हैं, ने कहा, " मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से अब तक के मेरे करियर का मुख्य आकर्षण रहा है। हमने अपने घरेलू दर्शकों के सामने जूनियर विश्व कप जीता, जोकि मेरे लिए शानदार उपलब्धि थी।" (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in