जो बाइडन को अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं मान सकते : राष्ट्रपति पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन । (Wikimedia Commons )
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन । (Wikimedia Commons )
Published on: 
Updated on: 
1 min read

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि वह अभी भी संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के विजेता के रूप में जो बाइडन को मान्यता देने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि वह किसी अन्य अमेरिकी नेता के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। रूसी स्टेट टीवी पर पुतिन ने कहा, "हम ऐसे लोगों के साथ काम करेंगे, जिन पर अमेरिकी लोग विश्वास करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन यह विश्वास सिर्फ उस उम्मीदवार पर किया जा सकता है, जिसकी जीत को विरोधी दल द्वारा मान्यता दी गई हो, या परिणामों की पुष्टि वैध, कानूनी तरीके से होती है।"

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि बाइडन को बधाई नहीं देने का निर्णय एक औपचारिकता है, जिसके पीछे कोई गलत उद्देश्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मानना है कि अमेरिका और रूस के बीच संबंध 'खराब' हो गए हैं।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in