मात्र 2 जीत दूर है भारत 21वीं सदी में 100 Test match जीतने के लक्ष्य को हासिल करने में

मात्र 2 जीत दूर है भारत 21वीं सदी में 100 Test match जीतने के लक्ष्य को हासिल करने में
Published on: 
Updated on: 
1 min read

भारत 21वीं सदी में 100 टेस्ट मैच जीतने से केवल दो जीत ही दूर है। भारतीय टीम अगर शुक्रवार से यहां इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर लेती है तो वह ऐसा करने वाली चौथी टीम बन जाएगी। भारत ने एक जनवरी 2000 से अब तक 216 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने 98 जीते हैं, 59 हारे हैं और 59 ही ड्रॉ रहा है। भारत की सफलता दर 45.37 फीसदी रही है।भारत ने जून 1932 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। तब से लेकर 31 दिसंबर 1999 तक उसने 330 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें से उसने केवल 61 जीते थे, 109 हारे थे और 159 ड्रॉ रहा था। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1986-87 में उसका एकमात्र टेस्ट टाई रहा था।(आईएनएस) 

logo
www.newsgram.in