भारत और पाकिस्तान ने आपस में परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की

भारत और पाकिस्तान ने आपस में परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की
Published on: 
Updated on: 
1 min read

भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को कूटनीतिक माध्यम से एक साथ दोनों देशों के बीच अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची आपस में साझा की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, यह सूची पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के खिलाफ हमले की निषेध संधि के अनुच्छेद-2 के तहत साझा की गई है, जिस पर दोनों देशों के बीच 31 दिसंबर, 1988 को हस्ताक्षर किए गए थे।

बयान के मुताबिक, पाकिस्तान के परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची आधिकारिक तौर पर भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधि को विदेश मामलों के मंत्रालय में शुक्रवार को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें : भारतीय सेना के मानवाधिकार सेल के पहले प्रमुख बने मेजर जनरल गौतम चौहान

इसके साथ ही नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से भारतीय परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची पाकिस्तानी उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी गई है। समझौते में इस बात का प्रावधान है कि दोनों देशों के बीच हर साल एक जनवरी को ये सूची आपस में साझा की जाएगी। यह प्रक्रिया एक जनवरी, 1992 में से लगातार चल रही है। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in