राजस्थान में 3 बहनों ने बढ़ाया गांव का मान, एक साथ दी गई पीएचडी की उपाधि

राजस्थान में स्थितएक विश्वविद्यालय में तीन बहनों को एक साथ पीएचडी की उपाधि दी गई । (Twitter )
राजस्थान में स्थितएक विश्वविद्यालय में तीन बहनों को एक साथ पीएचडी की उपाधि दी गई । (Twitter )
Published on: 
Updated on: 
1 min read

राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित एक विश्वविद्यालय से यहां की तीन बहनों को एक साथ पीएचडी की उपाधि दी गई और इसी के साथ एक किसान के घर पैदा हुईं इन तीन बेटियों ने अपने गांव में इतिहास रचा है। इनमें एक का नाम है सरित तिलोतिया, जिन्होंने भूगोल में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। दूसरे का नाम किरण तिलोतिया है, जिन्होंने केमिस्ट्री में अपनी पीएचडी कम्प्लीट की है और तीसरे का नाम अनिता तिलोतिया है, जिन्होंने एजुकेशन में अपना डॉक्टरेट पूरा किया है। इन सभी को जगदीशप्रसाद झबरामल टिबरेवाला विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है, जो झुंझुनू के चुरेला गांव में स्थित है।

पीएचडी की डिग्री से सम्मानित ये तीन बहनें अब देश के प्रति अपना योगदान देने की चाह रखती हैं और शिक्षा के माध्यम से भारत को एक नई बुलंदी तक पहुंचाना चाहती हैं। ये देश में दूसरी दफा है, जब एक साथ तीनों बहनें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित की गई हैं। इससे पहले, मध्य प्रदेश की तीनों बहनों को एक साथ पीएचडी की डिग्री से सम्मानित किया गया था। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in