मुन्ना जो है, मैं उससे बिल्कुल अलग हूं- दिव्येंदु शर्मा

अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने मिर्जापुर वेब सीरीज़ में मुन्ना का किरदार निभाया है। (Facebook)
अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने मिर्जापुर वेब सीरीज़ में मुन्ना का किरदार निभाया है। (Facebook)
Published on: 
Updated on: 
2 min read

दिव्येंदु शर्मा ने साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में लिक्विड के रूप में अपने प्रदर्शन से प्रसिद्धि पाई और अगले कुछ सालों में कई हास्य भूमिकाएं निभाईं। हालांकि वेब सीरीज 'मिजार्पुर' अपने भयावह गैंगस्टर मुन्ना के किरदार ने उन्हें अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित करने के साथ-साथ प्रशंसकों का दिल जीतने का भी मौका दिया। अभिनेता का कहना है कि उन्हें अब तक विभिन्न प्रकार के पात्रों के साथ प्रयोग करने में मजा आया है।

दिव्येंदु अब आगामी वेब-सीरीज 'बिच्छू का खेल' में अखिल श्रीवास्तव की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

अभिनेता बनने के फायदे के बारे में बात करते हुए दिव्येंदु ने आईएएनएस से कहा, "मैं असल जिंदगी में एक गैंगस्टर की तरह नहीं हूं। मुन्ना जो है, मैं उससे बिल्कुल अलग हूं। मुझे लगता है कि किसी ऐसे इंसान को चित्रित करना बहुत मजेदार है, जो आपके व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग है। कोई और बनना, एक ऐसे चरित्र को निभाना, जो आप नहीं हैं, यही इसका मजा है।"

उन्होंने आगे कहा, "इन सभी किरदारों को निभाना मेरे लिए एक मजेदार सफर रहा है, और मुझे नहीं पता कि मैंने आज तक कभी ऐसा किरदार निभाया है, जो मेरी व्यक्तित्व वाला हो। मुझे विभिन्न प्रकार के पात्रों के साथ प्रयोग करने का आनंद मिला।"

ऑल्ट बालाजी के शो 'बिच्छू का खेल' के बारे में बात करते हुए दिव्येंदु ने कहा, "यह बहुत अस्सी के दशक की तरह है। इसमें डायलॉगबाजी चल रही है। इसमें बहुत ही फिल्मी म्यूजिक बैकग्राउंड स्कोर है। यह एक क्लासिक थ्रिलर है। इसमें एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने पिता की मौत का रहस्य सुलझाता है। यह उस तरह से काफी अच्छा है। मैंने इसे शूट करने में मजेदार समय बिताया।" (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in