हॉलिवुड स्टार टॉम हिडलेस्टन ने बताया की शरारत के देवता ‘लोकी’ के लिए निमार्ताओं के मन में क्या था

अभिनेता टॉम हिडलेस्टन, लोकी(Wikimedia Commons)
अभिनेता टॉम हिडलेस्टन, लोकी(Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

अभिनेता टॉम हिडलेस्टन(Tom Hiddleston) का मानना है कि लोकी को नई श्रृंखला में विकसित होने की जरूरत थी, जहां वह शरारत के देवता के रूप में अभिनय कर सकते थे, क्योंकि उनके चरित्र का चक्र विश्वास और विश्वासघात के पाशे में फंस गया था। हिडलेस्टन(Tom Hiddleston) जिन्होंने लोकी की भूमिका निभाई है और शो में एक कार्यकारी निमार्ता के रूप में भी काम करते हैं, उन्होनें ने कहा, "लोकी पर भरोसा किया जाता है, वह विश्वासघात करता है, वह खलनायक बन जाता है, वह फिर से भरोसा करना सीखता है, उसे धोखा दिया जाता है, वह फिर से भरोसा करता है, उस पर फिर से भरोसा किया जा सकता है , तो वह विश्वासघात करता है या विश्वासघात महसूस करता है। यह विश्वास और विश्वासघात और प्रतिरोध का यह अंतहीन चक्र है। और चरित्र अनिवार्य रूप से एक ही गीत को बार-बार गा रहा है।"

हॉलिवुड स्टार टॉम हिडलेस्टन (Source- Instagram)

'लोकी' में ओवेन विल्सन, गुगु मबाथा-रॉ, सोफिया डि मार्टिनो, वुन्मी मोसाकू और रिचर्ड ई ग्रांट भी हैं।

यह शो डिजनी प्लस हॉटस्टार वीआईपी और डिजनी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम पर प्रसारित होता है। (आईएएनएस-PS)

logo
www.newsgram.in