रोहित के लिए उनकी मुंबई इंडियंस, “शानदार”

मुंबई इंडियंस की टीम। (Twitter)
मुंबई इंडियंस की टीम। (Twitter)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार रात को आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के साथियों की जमकर प्रशंसा की है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके सामने राजस्थान 136 रनों पर ही ढेर हो गई।

मैच के बाद रोहित ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, "हम ताकत के साथ खेलना चाहते हैं। हमारे पास शानदार टीम है। हमने हर किसी को आत्मविश्वास दिया है क्योंकि हम जानते हैं कि सभी काफी प्रतिभाशाली हैं।"

उन्होंने कहा, "हालात तेज गेंदबाज के लिए मददगार थे। हम नहीं जानते थे कि पिचें किस तरह का व्यवहार करेंगी, ये तेज गेंदबाजों की मदद करेंगी या नहीं। टीम में ऐसे खिलाड़ियों का होना अच्छा है जो स्थिति का फायदा उठा सके।"

केरन पोलार्ड और अनुकूल रॉय ने इस मैच में शानदार कैच पकड़े।

फील्डिंग को लेकर रोहित ने कहा, "फील्डिंग शानदार है। इस पर हमें गर्व है। बल्ले और गेंद से उतार-चढ़ाव हो सकता है लेकिन फील्डिंग ऐसी चीज है जिस पर हमारा नियंत्रण है।" (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in