नस्लवाद विरोधी टी-शर्ट पहनने पर हेमिल्टन को करना पड़ सकता है जांच का सामना

नस्लवाद के खिलाफ संदेश लिखा टी-शर्ट पहने लुइस हेमिल्टन। (Twitter)
नस्लवाद के खिलाफ संदेश लिखा टी-शर्ट पहने लुइस हेमिल्टन। (Twitter)
Published on: 
Updated on: 
2 min read

लुइस हेमिल्टन पर टस्कन ग्रां प्री में पुलिस क्ररता के खिलाफ लिखे संदेश वाली टी-शर्ट पहनने पर फॉर्मूला-1 द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। बीबीसी के मुताबिक, एफआईए के प्रवक्ता ने कहा है कि इस मामले पर अभी चर्चा की जा रही है कि हेमिल्टन ने नियम तोड़े हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि एफआईए एक गैर-राजनीतिक संगठन है और इस बात पर चर्चा कर रही है कि क्या हेमिल्टन ने उसके नियम तोड़े हैं या नहीं।

हेमिल्टन की टी-शर्ट पर लिखा था, "जिन पुलिस वालों ने ब्रोन्न टेलर को मारा उन्हें गिरफ्तार करो।"

टेलर एक अश्वेत महिला थी जिन्हें मार्च में अमेरिकी पुलिस ने आठ गोली मारी थीं।

लुइस हैमिल्टन के टी-शर्ट के पीछे ब्रोन्न टेलर की तस्वीर। (Twitter)

हेमिल्टन ने यह टीशर्ट रेस से पहले हुए नस्लवाद विरोधी प्रदर्शन में भी पहनी थी और पोडियम पर भी।

उनसे जब पूछा गया कि एफआईए को लगता है कि टी-शर्ट पर जो संदेश था वो राजनैतिक था, "इस पर प्रवक्ता ने कहा, हम इसी बात पर चर्चा कर रहे हैं।"

हेमिल्टन ने रविवार को रेस जीतने के बाद कहा था, "मैं इस बात पर लोगों का ध्यान लाना चाहता हूं कि लोग सड़कों पर मारे जा रहे हैं। किसी को उसके अपने घर में मारा गया और वो लोग गलत जगह थे, लेकिन वो लोग अभी भी खुले घूम रहे हैं।"(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in