गूगल ने व्हाट्सऐप ग्रुप चैट लिंक हटाए

गूगल ने व्हाट्सऐप ग्रुप चैट लिंक हटाए
Published on
Updated on
1 min read

गूगल सर्च पर उपलब्ध प्राइवेट ग्रुप चैट लिंक से चिंतित व्हाट्सऐप ने सोमवार को कहा कि उसने गूगल से ऐसी चैट को सार्वजनिक नहीं करने के लिए कहा है और यूजर्स को सार्वजनिक रूप से सुलभ वेबसाइटों पर ग्रुप चैट लिंक साझा नहीं करने की सलाह दी है। गूगल ने प्राइवेट व्हाट्सऐप ग्रुप चैट्स के लिए इनवाइट लिंक को इंडेक्स किया था, जिसका अर्थ है कि कोई भी आसानी से सर्च कर विभिन्न प्राइवेट चैट ग्रुप में शामिल हो सकता है।

इंडेक्स Whatsapp group chat link को अब Google से हटा दिया गया है।

स्वतंत्र साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने रविवार को आईएएनएस के साथ स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें गूगल पर व्हाट्सएप ग्रुप चैट इनवाइट को इंडेक्स करते दिखाया गया था।

व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "मार्च 2020 से, व्हाट्सएप ने सभी डीप लिंक पेजों पर 'नोइंडेक्स' टैग को शामिल किया है, जो उन्हें इंडेक्सिंग से बाहर कर देगा। हमने गूगल को अपनी प्रतिक्रिया दी है कि इन चैट को इंडेक्स न करें।"(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in