यूएई में फंसे भारतीयों को मुफ्त में रहने की सुविधा

यूएई में फंसे भारतीयों को मुफ्त में रहने की सुविधा
Published on: 
Updated on: 
1 min read

सऊदी अरब और कुवैत से भारतीय प्रवासी, जो फिलहाल कोविड-19 महामारी के कारण लगे यात्रा प्रतिबंधों के मद्देनजर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे हुए हैं, उन्हें अब मुफ्त आवास की सुविधा मिलने जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 300 प्रवासियों में सबसे अधिक केरल से हैं। उन्होंने यूएई से सऊदी अरब और कुवैत के लिए उड़ान का एक अप्रत्यक्ष मार्ग लिया, क्योंकि भारत से कोई सीधी उड़ान नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार, यूएई में 14 दिन की अनिवार्य क्वांरटीन अवधि पूरी होने के बाद भी वह यहीं फंसे रह गए, क्योंकि तब तक खबर आई कि सऊदी अरब और कुवैत में उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। दुबई मरकज सेंट्रस के स्वयंसेवकों के विंग इंडियन कल्चरल फाउंडेशन (आईसीएफ) ने प्रवासी भारतीयों के नि: शुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था के लिए निर्माण कंपनी आसा ग्रुप के साथ मिलकर व्यवस्था की है।

फंसे हुए लोगों में से एक मोहम्मद मुस्तफा ने कहा, "हम चार लोग एक ही रेस्तरां में काम करते हैं। हमने संयुक्त अरब अमीरात में 'क्वांरटीन पैकेज' के लिए लगभग 70,000 रुपये खर्च किए, जिसमें कुवैत के लिए उड़ान भरने से पहले हमारे 14 दिन के क्वांरटीन के लिए सब कुछ शामिल रहा है।"(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in