ड्वेन जॉनसन ” The Rock ” : हर व्यक्ति को एक बेटी की जरूरत

ड्वेन जॉनसन ” The Rock ” : हर व्यक्ति को एक बेटी की जरूरत
Published on
Updated on
1 min read

हॉलीवुड और डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन का कहना है सभी व्यक्ति एक बेटा चाहता है, लेकिन सभी व्यक्ति को एक बेटी की जरूरत होती है। 'द रॉक' के रूप में प्रसिद्ध इस एक्शन हीरो ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी एक बेटी का हाथ पकड़े हुए चलते हैं।

उन्होंने कहा, "हर व्यक्ति एक बेटा चाहता है, लेकिन हर व्यक्ति को एक बेटी की जरूरत होती है। मेरी जिंदगी में सभी लड़कियां मेरी बराबरी की हो गई हैं।"

उन्होंने कहा, "और एक आदमी के रूप में मुझे आशा है कि वह इन बड़े डायनासोर के हाथों को पकड़े हुए कभी नहीं थकेगी, हालांकि मुझे संदेह है कि एक दिन वह ऐसा करेगी।"

जॉनसन की तीन बेटियां हैं। (आईएएनएस )
 

logo
www.newsgram.in