धोनी विश्व कप में मेंटर कि भूमिका के लिए एक पैसा भी नहीं लेंगे : बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।(Wikimedia Commons)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।(Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

भारत के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी आगामी टी20 विश्व कप 2021 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटर के रूप में अपनी भूमिका के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे। धोनी को आगामी टी 20 विश्व कप के लिए मेंटर के रूप में नियुक्त किया गया था, जो 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में खेला जाएगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मंगलवार को कहा कि बोर्ड धोनी का आभारी है, क्योंकि महान क्रिकेटर इस दौरान टीम की सेवा करने के लिए सहमत हुए।

आजतक से बात करते हुए शाह ने कहा कि दिग्गज अपनी नई भूमिका के लिए एक पैसा भी नहीं लेंगे। शाह ने कहा, "एमएस धोनी विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के मेंटर के रूप में अपनी भूमिका के लिए एक पैसा भी नहीं लेंगे।"

40 वर्षीय धोनी ने 2007 में टी20 विश्व कप के उद्घाटन संस्करण में भारत को गौरवान्वित किया था। उन्होंने अगस्त 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखा है। सीएसके क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंच गई है।(आईएएनएस-SHM)

logo
www.newsgram.in