मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 9 मंदिरों के पुर्ननिर्माण की नींव रखी

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 9 मंदिरों के पुर्ननिर्माण की नींव रखी
Published on: 
Updated on: 
1 min read

आंध्र प्रदेश में हिंदू मूर्तियों की कथित तौर पर अपवित्रता और मंदिरों पर बढ़ते हमलों के आरोपों के बीच, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को पूर्व तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) शासन के दौरान कथित रूप से ध्वस्त किए गए नौ हिंदू मंदिरों के पुनर्निर्माण की नींव रखी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पिछली टीडीपी सरकार द्वारा ध्वस्त किए गए नौ मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए कृष्णा नदी के तट पर सीताम्मा पडालु में आधारशिला रखी।"

रेड्डी ने श्री विजयेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माण स्थल पर दो अलग-अलग पट्टियों का अनावरण करने सहित प्रसिद्ध विजयवाड़ा कनक दुर्गा मंदिर में 77 करोड़ रुपये की लागत के आठ अन्य विकास कार्यो की नींव रखी।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in