हरियाणा के सभी शहरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज

हरियाणा के सभी शहरों में सीसीटीवी कैमरा लगेगे (Pixabay)
हरियाणा के सभी शहरों में सीसीटीवी कैमरा लगेगे (Pixabay)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने विधानसभा को सूचित किया कि राज्य सरकार सभी शहरों में सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल करने की योजना बना रही है। इस संबंध मे उचित दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। मानसून सत्र के दूसरे दिन एक सवाल के जवाब में, उन्हेंने कहा कि स्मार्ट सिटीज में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन इसका रखरखाव गृह विभाग की ओर से किया जा रहा था।

उन्होंने कहा, "सीसीटीवी कैमरा अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार इस दिशा में काफी गंभीर है।"

विज ने कहा कि फरीदाबाद जिले में निगरानी और यातायात प्रबंधन के लिए करीब 1500 कैमरों को लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 700 कैमरों को पहले ही इंस्टाल किया जा चुका है।

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत करनाल में 159 करोड़ रुपये की लागत से 760 सीसीटीवी कैमरों को इंस्टाल करने की प्रक्रिया चल रही है। मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में यातायात के सुचारू प्रबंधन और कानून व व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के पास सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना है। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in